तारों में फंसी मौत: स्कूल जा रहे छात्र की करंट से दर्दनाक मौत, गांव में आक्रोश

गुना। ऊमरी पुलिस चौकी क्षेत्र के भिंडरा गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें स्कूल जा रहे 12 वर्षीय छात्र अरविंद सहरिया की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अरविंद व उसका साथी अतुल सहरिया साइकिल से स्कूल जा रहे थे। रास्ते में फेंसिंग के तारों के संपर्क में आ गए, जिनमें टूटे हुए बिजली तार से करंट दौड़ रहा था। अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां बिजली की डीपी की केवल पहले से टूटी हुई थी। गांव वालों ने कई बार विभाग को शिकायत की थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। यही लापरवाही अब एक मासूम की मौत का कारण बन गई।

गांव में घटना के बाद भारी आक्रोश है। सरपंच प्रतिनिधि गिरिराज धाकड़ ने बताया कि पूर्व में भी करंट की वजह से गांव में भैंस की मौत और अन्य छोटे हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग के अफसरों ने समस्या की अनदेखी की।

फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है और मामले की जांच कर रही है। गांववाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Next Post

गौरिहार में जनपद सदस्य पर जंगली सुअर के शिकार का आरोप

Thu Aug 7 , 2025
छतरपुर। जनपद पंचायत गौरिहार से जंगली सुअर के शिकार का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ लोग मांस के टुकड़े बोरी में भरते और सूअर को पकड़े नजर आ रहे हैं। पास में कुल्हाड़ी भी दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने जनपद सदस्य पर शिकार करने और मांस बांटने […]

You May Like