गौरिहार में जनपद सदस्य पर जंगली सुअर के शिकार का आरोप

छतरपुर। जनपद पंचायत गौरिहार से जंगली सुअर के शिकार का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ लोग मांस के टुकड़े बोरी में भरते और सूअर को पकड़े नजर आ रहे हैं। पास में कुल्हाड़ी भी दिखाई दे रही है।

स्थानीय लोगों ने जनपद सदस्य पर शिकार करने और मांस बांटने का आरोप लगाया है। वीडियो में वह खुद मांस लेते और बंटवारे की बात करते दिख रहे हैं।

कहा जा रहा है कि आरोपी जनप्रतिनिधि वन मंत्री दिलीप अहिरवार के करीबी हैं। गौरिहार थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

Next Post

मुकेश अंबानी ने लगातार पांचवे साल नहीं ली कोई सैलरी

Thu Aug 7 , 2025
• 2020 में कोरोना के कारण स्वेच्छा से छोड़ दिया था वेतन • कोरोना से पहले लगातार 12 साल तक ली थी 15 करोड़ सैलरी *मुंबई, 7 अगस्त, 2025* : दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी ने लगातार पांचवे साल भी कंपनी से किसी तरह का […]

You May Like