
रीवा।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रीवा में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा फिट युवा फॉर विकसित भारत के उद्देश्य से आयोजित सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मेजर ध्यानचंद्र जी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया और उत्कृट खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.
