व्यापार समझौते पर भारत अमेरिका के साथ लगातार संपर्क में, समझौता टालने की बात सही नहीं: विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली 19 मार्च (वार्ता) भारत ने अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते को कुछ महीनों तक स्थगित करने से संबंधित मीडिया रिपोर्टों को गलत बताते हुए कहा है कि दोनों देश इस समझौते के बारे में निरंतर संपर्क बनाये हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को यहां साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर मीडिया में आ रही रिपोर्ट सही नहीं हैं और ये वास्तविक स्थिति को सही रूप में प्रस्तुत नहीं करती।

उन्होंने कहा ,” हमने वह रिपोर्ट देखी है। वह सही नहीं है। भारत और अमेरिका सभी व्यापारिक मुद्दों पर निकट संपर्क में बने हुए हैं। इसलिए स्थिति यही है कि वह रिपोर्ट उस विषय पर हमारी वास्तविक स्थिति को सही रूप में प्रस्तुत नहीं करती।”

इन मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आपातकाल कानून के तहत लगाये गये शुल्कों वहां के सुप्रीम कोर्ट द्वारा गैर कानूनी करार दिये जाने के बाद मलेशिया सहित कई देश अमेरिकी के साथ व्यापार समझौतों से पीछे हट रहे हैं और भारत ने भी समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया कुछ महीनों के लिए टाल दी है।

 

Next Post

31 मार्च तक मिशन मोड में रहकर लक्ष्य करें पूरा: निगमायुक्त 

Thu Mar 19 , 2026
जबलपुर। नगर निगम सीमा के अंतर्गत रहने वाले नागरिकों के लिए एक और राहत निगम प्रशासन ने प्रदान की है। बैठक में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले करदाताओं को अधिभार से मुक्ति पाने का एक बेहतरीन मौका दिया है। उन्होंने बताया कि अब इस […]

You May Like