हज 2027 की तैयारियां शुरू: मशीन रीडेबल पासपोर्ट और सरनेम लिखना अनिवार्य, पासपोर्ट हो दिसंबर 2027 तक वैध

भोपाल: सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्रालय ने 29 मई 2026 को हज 2027 के लिए तैयारी संबंधी दस्तावेज जारी कर दिया है। इसके साथ ही हज 2027 की व्यवस्थाओं के लिए प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंत्रालय द्वारा जल्द ही हज 2027 की आधिकारिक घोषणा जारी किए जाने की संभावना है।हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से हज 2027 की यात्रा करने के इच्छुक जायरीन को अभी से अपने पासपोर्ट संबंधी आवश्यक तैयारियां पूरी करने की सलाह दी गई है।

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पासपोर्ट मशीन रीडेबल होना अनिवार्य है तथा उसकी वैधता कम से कम 31 दिसंबर 2027 तक होनी चाहिए। नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को विशेष रूप से ध्यान रखने को कहा गया है कि पासपोर्ट आवेदन पत्र में सरनेम (अंतिम नाम) का कॉलम खाली न छोड़ा जाए।सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश हज समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि संभावित हज यात्रियों को समय रहते आवश्यक जानकारी मिल सके और वे अपनी तैयारियां पूरी कर सकें।

Next Post

बेहतर पुलिसिंग के लिए 29 पुलिसकर्मी सम्मानित

Wed Jun 3 , 2026
इंदौर:शहर में बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्य के लिए 29 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया.पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया. कार्यक्रम का उद्देश्य बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों […]

You May Like