धरना प्रदर्शन: छात्रों के पंजीकरण में देरी पर ABVP ने जताया आक्रोश

भोपाल।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश के फार्मेसी के छात्रों और छात्राओं के पंजीकरण में हो रही अत्यधिक देरी के विरोध में आयोजित किया गया। धरने में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्होंने काउंसिल के ढुलमुल रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से शुरू करने की मांग की।एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले कई महीनों से फार्मेसी के छात्र अपना पाठ्यक्रम पूरा कर चुके हैं, लेकिन राज्य फार्मेसी काउंसिल की लापरवाही के कारण उनका पंजीकरण अटका हुआ है। पंजीकरण न होने के कारण ये छात्र न तो किसी प्रतिष्ठित फार्मा कंपनी में नौकरी कर पा रहे हैं और न ही अपना स्वयं का मेडिकल स्टोर खोल पा रहे हैं। इससे उनके भविष्य पर गंभीर संकट मंडरा रहा है और वे मानसिक रूप से परेशान हैं।

इनका कहना है

बीते 1 साल से फार्मा के छात्रों को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है, रजिस्ट्रेशन नहीं कुछ सवाल करे तो दिल्ली का हवाला देते हुए बोलते है की दिल्ली में का मटका हुआ है जो विध्यार्थी कार्यालय में अपनी बात रखने आता है उसे बोलै जा रहा है 10 दिन में होगा 15 दिन में होगा पर रजिस्ट्रेशन हो नहीं रहा है.

हिमांशु शर्मा, सह प्रांत मंत्री एबीवीपी

 

Next Post

आठ हजार पेड़ कटने हैं, रक्षा सूत्र बांध उन्हें कर रहे सुरक्षित

Tue May 6 , 2025
भोपाल। राजधानी में पेड़ों को कटने से रोकने के लिए 18 मई को बड़ा आंदोलन होने जा रहा है, दरअसल भोपाल के आसाराम तिराहे से रत्नागिरी चौराहे तक अयोध्या बायपास को चौड़ा करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने करीब 8000 पेड़ों को काटने की अनुमति निगम […]

You May Like

मनोरंजन