जनसुनवाई में शिक्षा व इलाज के लिए मिली मदद

इंदौर: कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर शिवम वर्मा की विशेष उपस्थिति में जनसुनवाई सम्पन्न हुई. जनसुनवाई में 285 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अनेक का हाथों-हाथ निराकरण किया गया. जिन आवेदनों पर तत्काल निर्णय संभव नहीं था, उनके लिए कलेक्टर ने समय-सीमा निर्धारित की. अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा इनकी साप्ताहिक समीक्षा भी की जाएगी.

जनसुनवाई में भरण-पोषण, आर्थिक सहायता, राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य एवं सामाजिक विवादों सहित विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए. जहां तत्काल सहायता संभव थी, वहां स्वास्थ्य जांच, आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और अन्य आवश्यक कार्रवाई उसी समय की गई. जनसुनवाई के दौरान बालिका याशिका को शिक्षा के लिए मदद दी गई. वहीं सविंद नगर निवासी अंबिका वर्मा ने परिजनों द्वारा प्रताड़ित किए जाने व संपत्ति संरक्षण की मांग की.

कलेक्टर ने यह प्रकरण मध्यस्थता केंद्र को सौंपते हुए इसके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए. इसी प्रकार विसवीर सिंह की बालिका के जटिल इलाज हेतु 40 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की गई. एक दिव्यांग युवती को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई तथा दिव्यांग शकुंतला बाई को रेड क्रॉस से सिलाई मशीन उपलब्ध कराकर रोजगार हेतु सहयोग प्रदान किया गया. जनसुनवाई में आये सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित एक बच्चे के लिए डीडीआरसी केंद्र में फिजियोथेरेपी और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा परिवार को नियमित उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया.

Next Post

पहले टी20 में शानदार जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने खिलाड़ियों को दिया खास मैसेज

Wed Dec 10 , 2025
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले टी20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद खिलाड़ियों को निडर होकर खेलने का संदेश दिया है। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाराबती स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के शुरुआती मुकाबले को 101 रन से जीता। इसी […]

You May Like