न्यू चंड़ीगढ़, 06 जून (वार्ता) भारतीय सलामी बल्लेबाजा केएल राहुल ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक जड़ा।
केएल राहुल ने आज यहां अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन तीसरे सत्र में अपना 12वां शतक पूरा किया। उन्होंने अपना शतक बनाने के लिए 165 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 13 चौके लगाये। यह घरेलू मैदान में केएल राहुल का तीसरा शतक है।
अपना शतक पूरा करने के बाद अगली ही गेंद पर वह आउट हो गये। उन्हें जियाउर रहमान ने आउट किया। यह सलामी बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल का 11वां टेस्ट शतक है।
