स्कूल परिसर में सोते दिखे शिक्षक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अनूपपुर। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलगा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल के शिक्षक नन्द किशोर अग्रवाल स्कूल परिसर के अंदर ही सोते हुए नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलगा का है, जहाँ शिक्षक परिसर के भीतर बेफिक्र होकर सोते दिख रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हमारा संस्था नहीं करता है।

अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय योजना के तहत स्कूलों को बेहतर शिक्षा और अनुशासन के लिए मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है, लेकिन इस तरह की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल, इस मामले में शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है। देखना होगा कि वीडियो का संज्ञान लेकर विभाग द्वारा इस पर क्या रुख अपनाया जाता है।

Next Post

पिछली सरकार ने 12 लाख करोड़ के घोटालों के अलावा कुछ नहीं किया: शाह

Sun Sep 27 , 2026
नयी दिल्ली/ अहमदाबाद (वार्ता) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील सरकार (संप्रग) सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने 12 लाख करोड़ के घपले-घोटालों के अलावा कुछ नहीं किया, जबकि मोदी सरकार पर 12 वर्षों में चार आने के […]

You May Like