रीवा: प्रदेश के मुखिया डा. मोहन यादव के अपराधो को लेकर एक्शन मूड़ में आने के बाद उसका असर अब मैदानी स्तर पर दिखने लगा है. गश्त और पुलिस की पेट्रोलिंग तेज हो गई है. रीवा पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मंगलवार की शाम शहर भ्रमण के लिये पैदल निकले और मुख्य बाजार सहित शहर के संवेदनशील जगहो पर पहुंचकर निरीक्षण किया. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस कर्मियों से बातचीत कर गश्त में किसी तरह की लापरवाही न करने के निर्देश दिये. पुलिसकर्मियो को रात में गश्त और पेट्रोलिंग के दौरान सतर्क रहने के लिये कहा.
उल्लेखनीय है कि मंगलवार की शाम कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस हेड क्वाटर भोपाल में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के निर्देश दिये थे. साथ ही गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाने एवं सख्त लहजे में कहा था कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करे, ढिलाई बर्दास्त नही की जाएगी.
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए है और रात्रि कालीन गश्त के साथ पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है. एसपी शैलेन्द्र सिंह सिरमौर चौराहा, घोड़ा चौराहा, कालेज चौराहा, शिल्पी प्लाजा, सांई मंदिर, चौपाटी सहित कई स्थानो का निरीक्षण किया और गश्त में तैनात पुलिसकर्मियो से संवाद कर आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिक देने के निर्देश दिये. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ एसपी सख्त लहजे में कहा किसी तरह की लापरवाही मिलने पर किसी को बक्सा नही जाएगा. निरीक्षण के दौरान सीएसपी सहित शहर के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे.
