कैलवारा खुर्द मार्ग पर श्री नारायण आश्रम के निर्माण हेतु भव्य भूमि-पूजन आज

कटनी: कटनी क्षेत्र में भक्तों की दीर्घकालिक इच्छा अब साकार होने जा रही है। आचार्य मंदिर नयागांव, चित्रकूट की एक शाखा के रूप में जबलपुर-कटनी(कैलवारा खुर्द)नेशनल हाईवे पर श्री नारायण आश्रम का निर्माण होना निश्चित किया गया है। इसी उद्देश्य से आश्रम निर्माण कार्य के शुभारंभ हेतु भूमि-पूजन का आयोजन किया जा रहा है।

इस पावन अनुष्ठान का आयोजन श्री श्री 1008 स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष रूप से संजय सत्येन्द्र पाठक (विधायक विजयराघवगढ़) एवं संदीप जायसवाल (विधायक कटनी) भूमि-पूजन संपन्न करेंगे।कार्यक्रम में क्षेत्र के संत-महात्मा, श्रद्धालुजन एवं भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे।
यह भव्य भूमि-पूजन कार्यक्रम आज 27 नवम्बर गुरुवार को दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम स्थल मिश्रा फार्म हाउस, जबलपुर-कटनी राजमार्ग, कैलवारा खुर्द, कटनी (म.प्र.) रहेगा।

इस आयोजन के प्रेरणा स्रोत अनंत श्री विभूषित बैकुंठवासी राजगुरु स्वामी संकर्षण प्रपन्नाचार्य महाराज, चित्रकूट एवं मार्गदर्शक श्री श्री 1008 राजगुरु स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज हैं।इस धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाएं श्री संकर्षण सेवा समिति एवं समस्त शिष्य मंडल, जिला कटनी के सहयोग से की जा रही हैं। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं कार्यक्रम के विषय में उक्त जानकारी श्री संकरण सेवा समिति के मीडिया प्रभारी हितेश बिलैया द्वारा दी गई।

Next Post

आयुध निर्माणियों में मनाया गया ब्लैक डे

Thu Nov 27 , 2025
जबलपुर: पूरे भारतवर्ष में स्थापित 41 आयुध निर्माणियों में बुधवार को सरकार द्वारा जारी किए गए नए चार श्रम कानून का विरोध किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने ये दिन काला दिवस के रूप में भी मनाया और कई निर्माणियों में धरना गेट पर मीटिंग के बाद नारेबाजी काला बैच […]

You May Like