
ग्वालियर। अभी कुछ देर पहले सिटी सेंटर स्थित फॉर्चून प्लाजा के बेसमेंट में भीषण आग लग गई। पांच फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी है। 32 मोटर साइकिल जल कर राख हो गई। 2 स्कॉर्पियो एवं 10 मोटरसाइकिल को बचा लिया गया. आग स्कूटर चार्जिंग बैटरी सिस्टम की वायरिंग जलने से लगी। बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है।
