10 हजार के इनामी अफीम तस्कर को सारनी पुलिस ने दबोचा

सारनी। दस हजार का इनामी अफीम तस्कर को पुलिस ने नीमच से गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है. टी आई जयपाल इवनाती ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं खेती पर प्रभावी रोक थाम के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रियंका करचाम सारणी के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि थाना सारणी के एनडीपीएस के 02 प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे थाना जावद जिला नीमच निवासी 10,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। टीआई श्री इवनाती ने कहा कि थाना सारणी में दर्ज अपराध क्रमांक 100/25 धारा 8/18, 25 एनडीपीएस एक्ट, अपराध क्रमांक 112/25 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था।

पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी राकेश बंजारा पिता गोपाल बंजारा उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम आमलीचक पंचायत आमलीभाट तहसील जावद थाना जावद जिला नीमच को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने मे

सराहनीय भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी जयपाल इनवाती

उप निरीक्षक चौकी प्रभारी पाथा खेड़ा मनोज उईके,आम्रपाली डाहट चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी

प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र थाना जावद, देवेन्द्र प्रजापति,आरक्षक मोहित भाटी थाना सारणी, सुनील डिंडोरे, शाहरुख खान थाना जावद एवं सायबर सेल बैतूल पंकज नरवरे शामिल है.

Next Post

सड़क निर्माण कंपनी के कैंप में खूनी खेल, मशीन ऑपरेटर की रॉड से पीट-पीटकर हत्या

Thu Jun 4 , 2026
छतरपुर। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत रनगुवां गांव में सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े के दौरान एक एलएनटी मशीन ऑपरेटर की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच […]

You May Like

मनोरंजन