महापौर जनता चौपाल में वार्ड के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

इंदौर:आज महापौर जनता चौपाल में रहवासियों ने वार्ड में सड़क निर्माण, बेकलाइन, कुत्तों की समस्या बताई. महापौर ने रहवासियों की समस्याओं का तुरंत निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए. इस दौरान महापौर ने क्षेत्र में चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज वार्ड 57 में जनता चौपाल लगाई. उन्होंने पहले वार्ड में विकास कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने जेल रोड, लोधी मोहल्ला, नारायण बाग, पंतवेद नगर और रामबाग का निरीक्षण किया.

चौपाल के दौरान नागरिकों ने ध्वनि प्रदूषण, मस्जिदों से तेज आवाज़, संकरी बेकलाइन के बार-बार चोक होने, चूहों की समस्या और स्ट्रीट डॉग्स की बढ़ती संख्या जैसी समस्याएं बताई. महापौर ने ध्वनि प्रदूषण मामलों पर कलेक्टर से चर्चा हो चुकी है और जल्द कार्रवाई होगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संकरी बेकलाइन और चौक की समस्याओं के लिए सभी छोटी गलियों का सर्वे किया जाए. चोक लाइनों की तत्काल सफाई और ब्रिज में बन रहे गैप को जल्दी ठीक करने के लिए कहा है. साथ ही मेट्रो निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने के आदेश दिए.

महत्वपूर्ण जरूरतों पर दीर्घकालिक काम
उन्होंने रहवासियों को बताया भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पानी जैसी महत्वपूर्ण जरूरतों पर दीर्घकालिक काम शुरू किया गया है. अभी असुविधाएँ होंगी, लेकिन पूर्ण होने पर इसका लाभ वर्षों तक मिलेगा. निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद सुरेश टाकलकर, एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष भरत पारख, महापौर प्रतिनिधि भावेश दवे, ज़ोनल अधिकारी और बड़ी संख्या में वार्ड के रहवासी उपस्थित थे.

Next Post

दुकानों पर डस्टबिन आवश्यक रूप से रखें

Sat Feb 21 , 2026
इंदौर:नगर निगम आयुक्त ने आज शहर के सार्वजनिक और व्यवसायिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सभी दुकानों पर अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखवाने के अधिकारियों को आदेश दिए. साथ नो रेड स्पॉट अभियान के तहत चलानी कार्रवाई के निर्देश दिए.निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज झोन 11 में […]

You May Like

Play sound