अटल प्रगति पथ परियोजना को लेकर सीएम डॉ यादव सख्त, शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अटल प्रगति पथ परियोजना की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना चंबल अंचल के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि अटल प्रगति पथ परियोजना के पूर्ण होने से मुरैना, श्योपुर और भिंड जिलों को राजस्थान के कोटा तथा उत्तर प्रदेश के इटावा से सीधी और सुगम कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। इससे आवागमन आसान होने के साथ-साथ क्षेत्रीय व्यापार, उद्योग और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से चंबल अंचल में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह परियोजना प्रदेश की विकास यात्रा को नई दिशा देगी।

Next Post

जिएं हर कदम सांसों के साथ:

Sat Jan 3 , 2026
हर सांस में खुशी का पल जिएं हर सांस में खुशी का पल जिएं   दैनिक कार्यों को करते हुए अपनी सांसों पर ध्यान श्वास प्रवास का मुख्य द्वार नासिका है यह नासिका छिद्रों के द्वारा आता जाता है। श्वास लेना व श्वास छोड़ना जीवन का आधार है। हमारा शरीर […]

You May Like