इंदौर: मामला बरसात के पानी की निकासी से जुड़ा हुआ है. देखने में यह आया है कि थोड़ी बरसात के बाद ही शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती है.नगर निगम के अधिकारी एवं अनुभवी इंजीनियर द्वारा एमआर-10 मार्ग पर चित्रगुप्त चौराहा स्टार चौराहा जो कि बायपास के करीब पड़ता है, इस चौराहे से इंदौर सिटी, रिंग रोड, बायपास खजराना एवं निपानिया क्षेत्र में पहुंच मार्ग जाता है. बायपास से जुड़े होने के कारण इस मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक है.
दिखने में जितना सुंदर और चौड़ा मार्ग है उतना ही बरसात में यही मार्ग लोगों के लिए मुसीबत बन जाता है. पानी की निकासी नहीं होने के कारण चौराहे के सभी मार्ग पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भर जाता है. जहां वाहन चालकों को निकालने में असुविधा होती हैं. दिन में कई बार जाम की स्थिति भी निर्मित हो जाती है. बरसात के दिनों में इस तरह की तस्वीर आम बात है. ऐसे दृश्य देखकर साफ प्रतीत होता है कि नगर निगम के इंजीनियर किस गुणवत्ता के साथ कम करते हैं. कुल मिलाकर सड़क से निकासी ही गायब है.
इनका कहना है
देश भर में पहले पायदान पर आने वाले शहर की तस्वीर दिन-ब-दिन बदलत रही है. हर तरफ विकास किया जा रहा है. ऐसे में इतनी बड़ी चूक होना समझ के परे हैं.
– पप्पू कादर खान
चारों तरफ के क्षेत्र ऊंचे और चौराहा नीचे हो गया हैं, जिस कारण पानी एक ही जगह भर जाता है. ऐसे में आम जनता को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
– आकाश प्रजापति
पानी में फांसी किसी की गाड़ी बंद हो जाती है तो कभी जाम लग जाता है
बरसात में आम लोगों के लिए यहां से निकलना आसान नहीं है इसका निराकरण होना चाहिए.
– दिनेश चौहान
