कड़ा मानिकपुरी जिझौतिया समाज द्वारा 150 वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का 13 को होगा सम्मान

इटारसी। समाज को एक रूपता में लाने के लिये समाज के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त षिक्षकों के सम्मान के लिये समाज के सभी लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। सभी सम्मानित साथी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जुटे हुए हैं। महिलाओं का भी योगदान मिल रहा है। समाज को एकरूपता में लाने के लिये हम प्रयास कर रहे हैं और हमारा प्रयास सफल भी हो रहा है। उपरोक्त जानकारी संयुक्त रूप से पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज की प्रगति हम सबकी प्रगति है जो समाज संगठित होकर आगे बढती है उस समाज के प्रति व्यक्तियों को सामाजिकता का लाभ मिलता है।

श्रीमति सविता दीवान शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 150 शिक्षकों का सम्मान का चयन कर लिया गया है और वे प्रदेष से ही नहीं देश भर से समाज के लोग कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में युवा पीढी महिला पुरूष दोनो का सहयोग प्राप्त हो रहा है। मैं समाज के सभी व्यक्तियों से आग्रह कर रही हूं कि वे भी जो कार्यक्रम सफल हो रहा है उसमें और सहयोग प्रदान करें जिससे कि आने वाली पीढी को भी हमारे समाज का इतिहास पता चल सकें। कडा मानिकपुरी जिझौतिया समाज द्वारा 13 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से समाज के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त हुए लगभग 150 शिक्षकों का सम्मान स्थानीय द पार्क होटल में आयोजित किया जा रहा है।

Next Post

हाईवे किनारे अचेत मिला युवक, मारपीट की आशंका, जिला अस्पताल रेफर

Fri Sep 11 , 2026
इटारसी। रामपुर गुर्रा थाना क्षेत्र में फोरलेन हाईवे के किनारे एक अज्ञात युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस (112 व 108) की मदद से युवक को इटारसी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत […]

You May Like