राष्ट्र और भारत माता हमारे लिए सर्वोपरि: महापौर

जबलपुर: राष्ट्र और भारत माता हमारे लिए सर्वोपरि हैं। इसी भावना को साकार करते हुए आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर में नवनिर्मित भारत माता मंदिर का भव्यता और दिव्यता के साथ लोकार्पण किया जाएगा। यह बात महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने मंदिर निर्माण कार्यों के औचक निरीक्षण के दौरान कही।
नागरिकों को देशभक्ति के सूत्र में पिरोने और एक अनूठी सौगात देने के उद्देश्य से पौने 2 करोड़ रुपये की लागत से इस भव्य भारत माता मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। महापौर अन्नू ने एम.आई.सी. सदस्यों, पार्षदों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
महापौर ने कहा कि यह परियोजना शहर के गौरव और जन-भावनाओं से जुड़ी है, इसलिए कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने सभी शेष कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर यानी 15 अगस्त से पहले अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि समय पर लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान निगमाध्यक्ष रिंकू विज, एम. आई. सी. सदस्य विवेकराम सोनकर, दामोदर सोनी, डॉं. सुभाष तिवारी, अंशुल राघवेन्द्र यादव, रजनी कैलाश साहू, पार्षद प्रतिभा भापकर, सोनिया रंजीत सिंह, अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा, सहायक आयुक्त शिवांगी महाजन, उद्यान अधिकारी मनीष तड़से के साथ सहायक यंत्री दीप्ति भनारिया, उपयंत्री सौरभ चौकसे आदि उपस्थित रहे।

Next Post

​पीपला नारायणवार में बेकाबू टवेरा दुकानों में घुसी, डेढ़ साल के मासूम सहित चार घायल

Wed Jul 8 , 2026
सौसर:​पीपला नारायणवार में आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बचा, जब एक अनियंत्रित टवेरा वाहन अचानक सड़क किनारे स्थित चार से पांच दुकानों में जा घुसा। इस दुर्घटना में दुकानों के आसपास खड़े एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी […]

You May Like