नाबालिगों को शराब परोसने पर भड़कीं Isha Koppikar, पब-प्रशासन पर उठाए सवाल

Actress Isha Koppikar ने पब और बार में नाबालिगों को शराब परोसने के मुद्दे पर चिंता जताई है। उन्होंने वीडियो साझा कर प्रशासन और पब मालिकों से सख्त नियम लागू करने की मांग की।

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने पब और बार में नाबालिगों को शराब परोसे जाने के मुद्दे पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है।

हाल ही में एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बिना किसी आईडी वेरिफिकेशन या पूछताछ के नाबालिगों को शराब उपलब्ध कराई जा रही है, जो कि बेहद गंभीर लापरवाही है।

ईशा कोप्पिकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर पब, क्लब और संबंधित अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह मौज-मस्ती नहीं, बल्कि सरासर लापरवाही है। बिना किसी सवाल और बिना किसी जवाबदेही की यह संस्कृति खतरनाक है।

Isha Koppikar ने जतायी चिंता
हर अनदेखा किया गया आईडी चेक एक युवा जीवन को खतरे में डालता है।’ उन्होंने एक हालिया घटना का जिक्र किया जहां एक कम उम्र की लड़की शराब के नशे में इस कदर बदहाल हो गई कि उसके दोस्त को स्थिति संभालनी पड़ी। ईशा ने सवाल उठाया कि अगर वहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद न होता, तो क्या हो सकता था?

रसूखदार के आगे कानून न झुके
एक 12 वर्षीय बेटी की मां होने के नाते ईशा ने इस मुद्दे को व्यक्तिगत स्तर पर उठाया है। उन्होंने अधिकारियों और पब मालिकों से नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा, ‘मुनाफे से पहले जिम्मेदारी आती है। पब या रेस्टोरेंट किसी रसूखदार या ताकतवर व्यक्ति का है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए।

कानून किसी की हैसियत देखकर नहीं झुकना चाहिए, ईशा ने केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि अभिभावकों से भी अपने बच्चों पर कड़ी नजर रखने और उनके साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह किसी पर आरोप लगाने का नहीं, बल्कि जागरूकता और बचाव का समय है।

दिलचस्प बात यह है कि ईशा की यह चेतावनी नेस्को सेंटर में हुए उस दर्दनाक हादसे के बाद आई है, जहां एक कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग ओवरडोज से दो युवाओं की मौत हो गई थी। एफआईआर के अनुसार, वहां 25 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब परोसी गई थी और सुरक्षा में बड़ी चूक के कारण ड्रग्स अंदर पहुंचा था।

Next Post

रिलीज से पांचवे दिन अक्षय की Bhoot Bangla ने पकड़ी रफ्तार, कर रही धमाकेदार कमाई, बनी साल की तीसरी बड़ी फिल्म

Thu Apr 23 , 2026
Akshay Kumar की ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार। भारत में 97.75 करोड़ और वर्ल्डवाइड 102 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ, प्रियदर्शन की यह फिल्म 100 करोड़ क्लब की दहलीज पर है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और वामिका गब्बी की स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ ने धीमी […]

You May Like