बतौर कप्तान पहली जीत हासिल कर अच्छा लगा: श्रेयस अय्यर

हरारे, 23 जुलाई (वार्ता) भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी 20 में गुरूवार को जीत हासिल करने के बाद कहा कि पहली जीत हासिल कर अच्छा लगा।

अय्यर ने मैच के बाद कहा, ”हमारे खिलाड़ियों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया था। रणनीति को बहुत अच्छे ढंग से अमली जामा पहनाया। और बतौर कप्तान मुझे पहली जीत मिली। विकेट में बाउंस थी, मयंक ने हमें बेहतरीन शुरुआत दिलाई और विपक्षी बल्लेबाज़ों को अधिक रूम नहीं दिया। जैसा कि मैंने कहा कि निर्भीक युवा बल्लेबाज़ (वैभव सूर्यवंशी) ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की। वह पहले भी यहां खेल चुके हैं और अंडर-19 विश्व कप फ़ाइनल में भी उन्होंने 175 रनों की पारी खेली थी।

प्लेयर ऑफ़ द मैच मयंक यादव ने कहा, ”जब भी आप जीत में देश के लिए योगदान देते हैं तो यह काफ़ी ख़ास क्षण होता है, ख़ास तौर पर जब आप काफ़ी समय बाद वापसी करते हैं। विकेट काफ़ी अच्छी थी और विकेट से मुझे काफ़ी मदद मिल रही थी। इस विकेट पर गेंदबाज़ी करने में मज़ा आ रहा था। विकेट में बाउंस थी और ऑफ़ द विकेट गेंद सीम भी कर रही थी इसलिए मैं हिट द डेक गेंदबाज़ी कर रहा था। हमारी अच्छी शुरुआत हुई थी और पहली ही गेंद पर हमें विकेट मिला था।”

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने कहा, ”बल्लेबाज़ी हमारे स्तर के अनुरूप नहीं रही। शुरुआत में नमी थी। बंगलादेश के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ में नमी काफ़ी थी लेकिन जब भारत बल्लेबाज़ी के लिए आया तब विकेट काफ़ी अच्छी हो गई थी। हम आगे कोशिश करेंगे कि अगर हमारी बल्लेबाज़ी पहले आती है तो हम अच्छा टोटल खड़ा करें।”

 

 

Next Post

खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

Thu Jul 23 , 2026
सिरोंज। ग्राम देहरी के पास के क्षेत्र में गुरुवार को एक खेत में कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि ग्राम देहरी के समीप एक […]

You May Like