स्ट्रीट डॉग शहर में मचा रहे आतंक

रोजाना सामने आ रहे कुत्ते काटने के प्रकरण
जबलपुर: शहर में रोजाना ही लगभग 50 से ज्यादा लोग डॉग बाइट का शिकार हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने आवारा कुत्तों की नसबंदी में करोडों खर्च कर दिए है। इसके बावजूद भी आवारा कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है। सडक़ों पर घूमने वाले आवारा डॉग के काटने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।  जिला अस्पताल जबलपुर और मेडिकल कॉलेज में रोजाना कुत्ते के काटने के मामले आ रहे हैं, जिन्हें एंटीरेबीज इंजेक्शन लगाया जा रहा है। जिसको देखकर यह लग रहा है कि आवारा कुत्तों से निजात दिलवाने में प्रशासन पूरी तरह से नाकाम होता जा रहा है।
100 की संख्या में पहुंच रहे मरीज
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल विक्टोरिया में लगभग 100 की संख्या में एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने वाले मरीज पहुंच रहे हैं। जिससे यह साबित होता है कि इन मरीजों में आधे से ज्यादा मरीज डॉग बाइट का शिकार होने वाले ही हैं। इसके बाद पांच चरण में रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाते हैं। जिसमें शिकार को चुके मरीज भी अपनी डोज पूरा करने के लिए जिला अस्पताल में एंटी रेबीज का डोज लेने के लिए आते हैं।
इनका कहना है
जिला अस्पताल में रोजाना लगभग 100 लोग डॉग बाइट के चलते एंटी रेबीज का इंजेक्शन लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
डॉ संजय मिश्रा,सीएमएचओ

Next Post

मंत्री मंडल की अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाये न्यायिक कर्मियों के वेतनमान का मामला

Fri Jan 17 , 2025
हाईकोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव को निर्देश देते हुए अगली सुनवाई में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित होने के निर्देश जबलपुर: सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार तथा हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भी प्रदेश सरकार द्वारा न्यायिक कर्मियों को उच्च वेतनमान का लाभ नहीं दिये जाने को चुनौती देते […]

You May Like