जबलपुर: 32 की उम्र में 31 अपराध करने वाले गैंगस्टर छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे पर एनएसए की कार्रवाई कर दी गई है। एसपी सम्पत उपाध्याय के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने एनएसए वारंट जारी किया । जिसमें भी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी दर्ज की।विदित हो कि 10 जून को अति. पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक अपराध उदयभान बागरी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव के मार्ग दर्शन में उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं मदनमहल की संयुक्त टीम ने मदमनहल स्नेह नगर स्थित छोटू चौबे के किराये के मकान में दबिश देकर उसे दबोचा था। छोटू चौबे की निशादेही पर तलाश करने पर कमरे रखी टेबिल के ड्राज में एक पिस्टल रखी मिली जिसे चैक करने पर मैगजीन में 6 जिंदा कारतूस लोड मिले। आरोपी के कब्जे से 2 मोबाईल भी मिले । पुलिस ने छोटू उर्फ सुयश चौबे पिता चंद्रशेखर चौबे 32 साल निवासी स्नेहनगर मदनमहल के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया ।
सुयश चौबे पिता चंद्रशेखर चौबे (32) निवासी स्नेहनगर मदनमहल का कुख्यात बदमाश है जिसके खिलाफ पूर्व से हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, अवैध वसूली, आम्र्स एक्ट, घर में घुसकर मारपीट तोडफ़ोड़ जैसे 31 संगीन अपराध दर्ज है। जिसके खिलाफ समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी, आरोपी छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे के आपराधिक कृत्यों के कारण क्षेत्र में भय एवं आतंक का वातावरण इतना अधिक निर्मित हो गया है कि लोग सूचना देने एवं रिपोर्ट करने से डरते है एवं असुरक्षित महसूस करते हैं। किंतु छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे आदतों में सुधार न लाकर अपराध घटित किये जा रहा था। छोटू चौबे घमापुर थाना अंतर्गत कला मंदिर के पास 31 मार्च हुए गोलीकांड में फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने पांच हजार रूपए का ईनाम भी घोषित किया था।
कार्रवाई के विरोध में हंगामा
कार्रवाई के विरोध में मदनमहल थाने के बाहर हंगामा भी हुआ। पूर्व पार्षद रीता शेखर चौबे ने अपने समर्थकों और वकीलों के साथ पहुंचकर आरोप लगाया कि पुलिस ने घर का ताला तोडक़र अवैध रूप से चौबे को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा और आरोपी की गिरफ्तारी का विरोध किया गया।
