मेक्सिको में भूकंप के तेज झटके, 12 घायल

मेक्सिको सिटी, 03 जनवरी (वार्ता) मेक्सिको का दक्षिणी और मध्य हिस्सा शुक्रवार तड़के भूंकप के तेज झटकों से दहल गया।

मेक्सिको की राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान सेवा (एसएसन) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.5 मापी गयी और भूकंप के बाद के पांच सौ से अधिक मामूली झटके दर्ज किये गये।

मेक्सिको सिटी की मेयर क्लारा ब्रुगाडा ने बताया कि राजधानी में भूकंप के कारण 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान सेवा ने बताया कि 6.5 तीव्रता का यह भूकंप दक्षिणी मेक्सिको के गुएरेरो राज्य में आया था। इसके अलावा मोरेलोस, जलिस्को, ओक्साका, टैबास्को और कोलिमा राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

 

Next Post

कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप तेज, कई स्थानों पर शून्य से काफी नीचे तापमान दर्ज

Sat Jan 3 , 2026
श्रीनगर, 03 जनवरी (वार्ता) कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर शून्य से नीचे तापमान पहुंच जाने के साथ ही ठंड का प्रकोप तेज हो गया है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया […]

You May Like