श्रीरामनवमीं के पावन अवसर पर प्राकट्य पर्व 27 मार्च को चित्रकूट में

सतना :भगवान श्रीराम के सम्बन्ध में पौराणिक मान्यताओं के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी अनेक आख्यान, जनश्रुति प्रचलित हैं, जो आम जनमानस में विश्वास के रूप में मान्य है। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव की गरिमा अनुरूप धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं को दृष्टिगत रखते हुए प्राकट्य पर्व का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन सतना के सहयोग से 27 मार्च 2026 को सायं 7 बजे से भरत घाट चित्रकूट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सांस्कृतिक स्वरूपों में श्रीराम की महिमा देखने को मिलेगी।

संचालक संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव ने बताया कि श्रीराम नवमीं के पावन अवसर पर नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने के उद्देश्य से विभाग द्वारा प्राकट्य पर्व का आयोजन किया जा रहा है। चित्रकूट में होने वाले कार्यक्रम में सर्वप्रथम बघेली लोक गायन की प्रस्तुति सुश्री स्नेहा मिश्रा मऊगंज द्वारा दी जाएगी। इसके बाद श्रीराम केन्द्रित नृत्य नाटिका सुश्री तरुणा सिंह ग्वालियर के निर्देशन में होगी। वहीं सुविख्यात भजन गायक शर्मा बंधु उज्जैन द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

Next Post

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विवि में हुई नियुक्ति को चुनौती

Mon Mar 23 , 2026
जबलपुर:मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की प्रारंभिक नियुक्ति को चुनौती देने वाले मामले को गंभीरता से लिया। न्यायालय ने मामले में राज्य शासन सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निर्देश दिये है. यह मामला याचिकाकर्ता रिसर्च स्कालर […]

You May Like