महाराष्ट्र में डेढ़ करोड़ उपभोक्ताओं को बिजली बिल से छूट दी जाएगी- फडणवीस

मुंबई 07 मार्च (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की तर्ज पर राज्य में भी जल्द ही एक योजना तैयार की जा रही है और डेढ़ करोड़ उपभोक्ताओं को बिजली बिल से छूट दी जाएगी।

श्री फडणवीस ने विधानसभा में कहा कि इस योजना से 70 प्रतिशत बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने सौर कृषि पंप योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि आठ साल में राज्य में एक लाख 84 हजार पंप लगाए गए। पिछले एक साल में 3.5 लाख पंप लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि दो लाख 75 हजार कृषि पंपों के कारण चौदह लाख एकड़ भूमि सिंचाई के दायरे में आई है।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में हम देश में नंबर वन हैं।” उन्होंने कहा कि एक लाख 30 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को एक हजार करोड़ से अधिक की सब्सिडी देकर रूफ सोलर योजना का लाभ दिया गया है।

श्री फडणवीस ने कहा कि हमारे 70 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ता शून्य से सौ यूनिट बिजली का उपयोग करते हैं उनके लिए हम राज्य योजना बना रहे हैं। इससे 70 प्रतिशत उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकेंगे और अपने घरों पर सोलर पैनल लगा सकेंगे।

 

 

Next Post

काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी : योगी

Fri Mar 7 , 2025
मथुरा, 7 मार्च (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बताया कि काशी और अयोध्या के कायाकल्प के बाद अब मथुरा और ब्रज भूमि के विकास का समय आ गया है। अपने एक दिवसीय दौरे पर आये योगी ने मथुरा के बरसाना में ‘रंगोत्सव 2025’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like