जबलपुर:सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पनागर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से चुराया हुआ सोने का 1 मंगलसूत्र, चांदी की पायल व 80 किलो गेहू जप्त किया गया।
पुलिस ने बताया कि प्रिंस पटैल उम्र 18 वर्ष निवासी सिंगलदीप के चोरी हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर नीरज उर्फ दीपक कुर्मी पिता सुभाष कुर्मी 25 वर्ष निवासी ग्राम सिंगलदीप को पकड़ा जिसके कब्जे से चुराया हुआ सोने का एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल एवं 80 किलो गेहू जप्त किया गया।
