छनेरा से मूंदी जा रही बस पलटी, चार यात्री घायल

खंडवा। जिले के हरसूद थाना क्षेत्र में चारखेड़ा के निकट एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस केवलराम कंपनी की होना बताई जा रही है। बस छनेरा से मूंदी की ओर जा रही थी। छनेरा से रवाना होने के बाद चारखेड़ा के निकट पलट गई। बस में सवार चार पांच यात्रियों को चोट लगने की बात सामने आई है। राहगीरों ने मदद कर बस में सवार लोगों को नया हरसूद के अस्पताल पहुंचाया, कुछ लोगों को गंभीर चोट लगने के बाद खंडवा जिला अस्पताल रेफर करने की बात भी कही जा रही है।

Next Post

देश में कोई राजा नहीं है : जो बाइडेन

Wed Apr 16 , 2025
वाशिंगटन, 16 अप्रैल (वार्ता) पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘जल्दबाजी’ में किए गए कार्यों को ‘विध्वंसकारी’ करार देते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि देश मे कोई भी ‘राजा’ नहीं है । व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद से शिकागो मे कल विकलांग अधिवक्ताओं, काउंसलर्स और […]

You May Like