सोन नदी में मिला युवक का शव 

सीधी। बहरी थाना अंतर्गत ग्राम मरसरहा से लगी सोन नदी के तट पर आज एक युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना आग की तरह समूचे क्षेत्र में फैलते ही लोगों का हुजूम जमा हो गया। मृतक की पहचान ग्राम रामडीह निवासी रामविलाश कोल उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक की पत्नी अनीता कोल एवं अन्य परिजनों ने बताया कि रामविलाश कोल 3 अक्टूबर को सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। दो दिनों से परिजन तलाश कर रहे थे। आज सुबह जानकारी मिली कि मरसरहा सोन नदी के तट पर एक युवक का शव पड़ा है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उनके द्वारा लापता रामविलाश कोल के रूप में शिनाख्त की गई। सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची और इसके बाद बहरी थाना पुलिस द्वारा मर्ग विवेचना शुरू की गई। रामविलाश कोल की मौत कैसे हुई इसकी जांच में भी पुलिस जुटी हुई है। वहीं परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Next Post

खजुरिहा गांव में सडक़ अभाव से ठप्प है शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था

Sun Oct 5 , 2025
हिनौता 5 अक्टूबर। खजुरिहा ग्राम पंचायत में आज भी सडक़ निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। गांव को मुख्य सडक़ से जोडऩे वाला मार्ग कच्चा और ऊबड़-खाबड़ होने के कारण बरसात के दिनों में पूरी तरह दलदल में बदल जाता है। सडक़ की अभाव में गांव के लगभग 15 […]

You May Like