सिवनी:जिले के ग्राम जाम स्थित तक्षशिला हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरुपूर्णिमा पर एक पौधा माँ के नाम अभियान के तहत छात्रों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में पर्यावरण जागरूकता पर जोर दिया गया।
प्राचार्य दीपक सेंगर सहित वरिष्ठ शिक्षक हरिओम सेंगर, मुकेश पाठक, राजू विश्वकर्मा, गगन मिश्रा, पी.एल. सतनामी व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
