टपरे में बच्चों के पढ़ने की तस्वीर सामने आई, सिंधिया ने कलेक्टर को किया फोन

ग्वालियर: बमोरी विकासखंड के सांगई गांव स्थित मार की महू प्राथमिक विद्यालय जर्जर होने के चलते एक टपरे में छोटे-छोटे बच्चों के पढ़ने की तस्वीर सामने आई थी जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फोन पर गुना कलेक्टर किशोर कन्याल से चर्चा कर टपरे में पढ़ रहे बच्चों के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर किशोर कन्याल से हुई बातचीत का एक वीडियो सिंधिया की पीआर टीम द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जारी किया गया है। उन्होंने कलेक्टर को तत्काल इस प्रायमरी स्कूल की व्यवस्था बेहतर करने के लिए कहा है। भाजपा नेताओं ने सिंधिया के इस प्रयास की सराहना की है।

Next Post

अहमदाबाद विमान हादसा: प्रारंभिक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा - टेकऑफ के महज 3 सेकंड बाद ही बंद हो गए थे दोनों इंजन, पायलट कॉकपिट में थे हैरान

Sat Jul 12 , 2025
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने जारी की 15 पेज की रिपोर्ट; कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग में पायलटों के बीच हुई अंतिम बातचीत से खुलासा, ‘मैंने कटऑफ नहीं किया’। नई दिल्ली, 12 जुलाई, 2025 (नवभारत): 12 जून को अहमदाबाद में हुए भयावह एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक जाँच रिपोर्ट जारी […]

You May Like