राजश्री की संगीत परंपरा को आगे बढ़ाता ‘ये प्रेम मोल लिया’ का शीर्षक गीत जारी

मुंबई, 21 सितंबर (वार्ता) राजश्री प्रोडक्शंस और हिमेश रेशमिया मेलोडीज ने सूरज आर. बड़जात्या निर्देशित फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का शीर्षक गीत जारी कर दिया है। गीत को श्रेया घोषाल और निहाल तौरो ने आवाज दी है।फिल्म के संगीत की कमान हिमेश रेशमिया ने संभाली है और उन्होंने इसके लिए सात गीत तैयार किए हैं। शीर्षक गीत के जरिए फिल्म की प्रेम, परिवार और रिश्तों की भावनाओं को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्मों में संगीत की विशेष भूमिका रही है। ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन..!’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘विवाह’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों के गीत दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहे हैं। ‘ये प्रेम मोल लिया’ में भी इसी संगीत परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है।
हिमेश रेशमिया और सूरज आर. बड़जात्या इससे पहले ‘प्रेम रतन धन पायो’ में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की यह साझेदारी एक बार फिर प्रेम और पारिवारिक रिश्तों पर केंद्रित कहानी के साथ सामने आयी है। सूरज आर. बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है। फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

.....

Next Post

एसआईआर : आडवाणी, जयशंकर समेत कई हस्तियों को नोटिस

Mon Sep 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (वार्ता) दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कई जानी-मानी हस्तियों के नाम उन मतदाताओं की सूची में शामिल हैं जिन्हें चुनाव अधिकारियों ने नोटिस जारी किए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पूर्व […]

You May Like