एशिया कप राइजिंग स्टार्स में खत्म हुआ भारत का सफर

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत ए को बांग्लादेश ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश ए की टीम इस जीत के साथ फाइनल में पहुंच गई है।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स टी20 टूर्नामेंट में भारत का सफर खत्म हो गया है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में सुपर ओवर में बांग्लादेश की टीम से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ बांग्लादेश की टीम फाइनल में पहुंच गई है। अब फाइनल में बांग्लादेश का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला 23 नवंबर को खेला जाएगा।

दोहा के वेस्ट इंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। सुपर ओवर में भारतीय टीम एक भी रन नहीं बना सकी। उसके बाद बांग्लादेश को फाइनल में पहुंचने के लिए केवल 1 रन बनाना था। वो भी सुयश शर्मा ने वाइड के जरिए बनवा दिया। इस जीत के साथ बांग्लादेश की टीम फाइनल में पहुंच गई।

Next Post

मुस्कान हत्याकांड: सिरफिरा कातिल पुलिस गिरफ्त से दूर

Sat Nov 22 , 2025
जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत उड़िया मोहल्ला में एक सिरफिरे आशिक ने 18 नवम्बर को सुबह सरेराह महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की। संभावित ठिकानों पर दबिश दी। शहर से लेकर प्रदेश के बाहर भी टीमें […]

You May Like