जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत उड़िया मोहल्ला में एक सिरफिरे आशिक ने 18 नवम्बर को सुबह सरेराह महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की। संभावित ठिकानों पर दबिश दी। शहर से लेकर प्रदेश के बाहर भी टीमें गई लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। अब पुलिस अधीक्षक संपत उपाधयाय ने आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रूपए का ईनाम घोषित कर दिया है।
विदित हो कि आनंद यादव 52 वर्ष निवासी राम मंदिर के पीछे उड़िया मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ घर में पत्नी किरण यादव, बेटी कु. मुस्कान यादव उर्फ मुंडी व गोद लिया हुआ लड़का अनंत यादव उर्फ कुकी रहते है। बेटी मुस्कान उर्फ मुंडी खाना बनाने का काम करती थी। घर के पास रहने वाला गोलू उर्फ कुलदीप यादव बुराई रखता है। एकतरफा प्यार में पागल आरोपी गोलू उर्फ कुलदीप यादव लगभग 3-4 माह पहले से मुस्कान से बात करने को कहकर मुस्कान को परेशान करता था।
18 नवम्बर को सुबह लगभग 8-20 बजे लड़की मुस्कान काम करने के लिये घर से निकल कर छोटे लड़के अनंत यादव को पास की दुकान में बिस्किट दिलाने ले गयी थी लगभग 10 मिनिट बाद लगभग 8-30 बजे मोहल्ले का गोलू यादव ने मुस्कान को रोका और रोड पर चाकू से मार से वार कर भाग गया था। आरोपी ने मुस्कान पर आधा दर्जन वार कर गर्दन, कंधे, चेहरे के पास चोटें पहुंचाई। जिससे मुस्कान उर्फ मुंडी 25 वर्ष की मौत हो गई थी। कुलदीप उर्फ गोलू यादव पिता टिल्लू यादव 40 वर्ष निवासी राम मंदिर के पीछे उडिया मोहल्ला पर दस हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।
