
खरगोन। सायबर ठगी से बचाव के लिए लगातार चलाए जा रहे जागरुकता अभियान के बावजूद लोग सायबर ठगों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई गवां रहे है। हालांकि समय रहते सायबर पुलिस को शिकायत करने से कई लोग अपनी लगभग गवां चुकी राशि वापस पाने में सफल हो रहे है। ऐसा ही मामला बुधवार को सामने आया, जहां क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने के नाम पर ठगी के शिकार हुए किसान को सायबर सेल ने उसकी 38 हजार रुपए की राशि वापस लौटाई है।
सायबर सेल पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना मंडलेश्वर के किसान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ दिन पूर्व उसे बैंक से नया क्रेडिट कार्ड दिया गया था, जिसे एक्टिवेट कराने के लिए एक अनजान नंबर से फोन आया जिसमें क्रेडिट कार्ड का नंबर,सीवीवी और ओटीपी मांगा जो उसने दिया। कुछ ही देर बाद दो बार में 38, 816 रुपये बैंक खाते से निकाले जाने का मैसेज आया। शिकायत मिलने पर तत्काल तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्लीपकार्ड के नोडल ऑफिसर से संपर्क ऑनलाईन हुई खरीदी पर रोक लगवाई जाकर राशि को होल्ड कराया गया। इसके बाद पत्राचार के माध्यम से शिकायतकर्ता को उक्त राशि वापस कराई गई है। सायबर पुलिस ने अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से फोन पर अपनी निजी जानकारी व बैंक संबंधी जानकारी शेयर न करे। अनजान लिंक पर क्लिक न करे।Ó कैशबैक, रिफन्ड आफर आदि से बचे। सायबर फ्रॉड हो जाने पर तत्काल हेल्पलाइन नं 1930 या पोर्टल शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।
…………
