चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहे आठ यात्रियों की मौत

मुंबई 22 जनवरी (वार्ता) महाराष्ट्र में जलगांव जिले में पचोरा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को ट्रेन में आग लगने की झूठी अफवाह के बाद अलार्म चेन खींचकर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहे कम से कम आठ यात्रियों की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री ट्रेन में आग लगने की आशंका से बचने के लिए पटरियों पर कूद गये। इसी दौरान वे सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गये। घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी।

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता स्वप्निल नीला ने कहा कि दुर्घटना शाम पांच बजे पचोरा स्टेशन के पास उस समय हुई, जब पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बादण किसी ने चेन खींच दी थी। कुछ यात्री नीचे उतर गये और कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गये।

एक जिला अधिकारी ने दुर्घटना में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है।

 

Next Post

केबिनेट बैठक एवं मण्डलेश्वर कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण

Wed Jan 22 , 2025
982.59 करोड़ की महेश्वर जानापाव उद्वहन सिंचाई परियोजना का होगा शिलान्यास   खरगोन. लोकमाता देवी अहिल्या की 300वीं जन्म जयंती पर खरगोन जिले की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन नगरी महेश्वर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 24 जनवरी को केबिनेट बैठक का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. […]

You May Like

मनोरंजन