अवैध गिट्टी का परिवहन करते 2 डंपर जब्त

ग्वालियर। अवैध खनिज का परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में आज सुबह गिटटी का अवैध रूप से परिवहन करने वाले 2 डंपरों को जब्त कर उन्हें बिलौआ थाने की अभिरक्षा में रखवाया गया है। खनिज अधिकारी द्वारा बिलौआ के पास चैकिंग के दौरान दो डंपर गिटटी भरकर ले जाते हुए मिले। इन दोनों डंपरों के चालकों से जब रायल्टी की रसीद मांगी गई तो वह नहीं दिखा पाए। इसके चलते दोनों डंपरों को जब्त कर बिलौआ थाने में रखवाया गया है।

Next Post

एसओएफ ओलंपियाड में ग्वालियर की अनामिका तोमर की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100वीं रैंक, रचा इतिहास

Fri Feb 6 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर की बेटी अनामिका तोमर ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर शहर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। थाना महाराजपुरा अंतर्गत मऊ निवासी किसान लोकप्रिय सिंह तोमर की 14 वर्षीय पुत्री अनामिका तोमर ने हाल ही में आयोजित एसओएफ ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते […]

You May Like