
ग्वालियर। ग्वालियर की बेटी अनामिका तोमर ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर शहर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। थाना महाराजपुरा अंतर्गत मऊ निवासी किसान लोकप्रिय सिंह तोमर की 14 वर्षीय पुत्री अनामिका तोमर ने हाल ही में आयोजित एसओएफ ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100वीं रैंक तथा राष्ट्रीय स्तर पर 7वीं रैंक प्राप्त की है। सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर अनामिका ने यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। स्थानीय लोगों एवं शिक्षकों ने अनामिका की सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
