ट्रंप टैरिफ का भयंकर असर, 4 महीने में 37% घटा भारत का एक्सपोर्ट; इन सेक्टरों में ज्यादा गिरावट

ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का ज्यादा असर टेक्सटाइल, जेम्स-अैंड-ज्वैलरी, केमिकल, कृषि उत्पाद और मशीनरी जैसे श्रम-प्रधान सेक्टरों पर देखने को मिल रहा है।

अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील पर वार्ताओं का दौर जारी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे संबंधों के बावजूद अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगा चुका है। भारत के एक्सपोर्ट पर इसका सीधा असर दिखाई देने लगा है। नए आंकड़ों से स्पष्ट है कि अमेरिकी बाजार में भारत की पकड़ कमजोर होती जा रही है।

मई से सितंबर 2025 के बीच भारत का अमेरिका को निर्यात 37.5 प्रतिशत घट गया है। इस दौरान एक्सपोर्ट की कुल राशि 8.8 बिलियन डॉलर से घटकर 5.5 बिलियन डॉलर पर आ गई, जो हाल के वर्षों में सबसे तेज गिरावटों में एक है।

Next Post

अतिक्रमण हटे, लेफ्ट टर्न हुए कब्जा मुक्त

Mon Nov 3 , 2025
जबलपुर: शहर की सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने की दिशा में नगर निगम, जिला एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में शांति और सद्भाव के साथ सडक़ों से अतिक्रमणों को हटाने एवं लेफ्ट टर्न को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रविवार को आई.एस.बी.टी. दीनदयाल […]

You May Like