जबलपुर: 28 की उम्र में 21 अपराध करने वाले शातिर बदमाश मोहन चौधरी उर्फ मोहन चोटी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की गई है। रांझी पुलिस ने आरोपी को एनएसए के तहत जारी वारंट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि मोहन चौधरी उर्फ मोहन चोटी पिता दशरथ उर्फ सुखलाल चौधरी 28 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती झंडा चौक थाना रांझी एक अपराधी प्रवृत्ति का युवक है। वर्ष 2015 से अपराध घटित किये जा रहा है जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, आम्र्स एक्ट, चोरी लूट आदि के कुल 21 अपराध दर्ज है जिसके खिलाफ समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी लेकिन वह आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के प्रतिवेदन पर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल भेज दिया है।
