महू में हिंसा करने वालों के यहां बुलडोजर चलेगा : उषा ठाकुर

महू. पूर्व मंत्री और महू की विधायक उषा ठाकुर ने महू हिंसा पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि हिंसा करने वालों के मकान और दुकानों पर बुलडोजर चलेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

उषा ठाकुर ने महू की जामा मस्जिद के मौलाना पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि यदि उनके दावों में सच्चाई है, तो वे इसका प्रत्यक्ष सबूत पेश करें. उन्होंने यह भी कहा कि यदि मौलाना के खिलाफ शिकायत मिलती है, तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही, सूत्रों के अनुसार उषा ठाकुर को पार्टी हाईकमान से भी इस मुद्दे पर स्पष्ट संकेत मिले हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि प्रशासन सख्त कदम उठाने के लिए तैयार है.

Next Post

ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल के समापन के बाद गेट टू गेदर

Tue Mar 11 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर में दो दिन से चल रहे ग्वालियर शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह के बाद अतिथि कलाकारों ने ग्वालियर के फिल्म प्रेमियों के साथ गेट टू गेदर में फिल्मी दुनिया के अपने अनुभव साझा किए। इससे पूर्व विजेताओं को लाखों के पुरुस्कार दिए गए। मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति हुई। […]

You May Like