ऑल इंडिया रिपब्लिक हॉकी स्पर्धा ट्रॉफी अनावरण आज

चक दे निमाड़ – रिपब्लिक ट्रॉफी महिला हॉकी स्पर्धा का छठवा संस्करण 13 जनवरी से, दोपहर 12.30 बजे आदित्य विद्या विहार खंडवा रोड में होगा ट्रॉफी अनावरण

 

खरगोन। निमाड़ क्षेत्र में महिला हॉकी के प्रसार और खिलाडियों को प्रोत्साहन के उद्देश्य से निमाड महिला हॉकी एकेडमी द्वारा स्व. सरदार मनमोहनसिंह चावला स्मृति में अखिल भारतीय आमंत्रित हॉकी स्पर्धा रिपब्लिक ट्रॉफी 2025 का आयोजन 13 जनवरी से स्टेडियम मैदान में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज दिनांक 11 जनवरी को ट्रॉफी का अनावरण किया जाएगा।

एकेडमी अध्यक्ष सरदार मंजीतसिंह चावला ने बताया कि स्व. सरदार मनमोहनसिंह चावला स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय आमंत्रित हॉकी स्पर्धा रिपब्लिक ट्रॉफी का अनावरण शनिवार को खंडवा रोड स्थित आदित्य विद्या विहार में किया जाएगा। अनावरण संयोजक व डॉयरेक्टर आदित्य विद्या विहार अनिल रघुवंशी व जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज रघुवंशी, स्व. मनमोहनसिंह चावला की पत्नी त्रिलोचनकौर चावला, जिला खेल अधिकारी पवी दुबे आदि द्वारा दोपहर 12.30 बजे ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें दौरान दिल्ली यूनाइटेड हॉकी क्लब दिल्ली खिलाडियों सहित स्कूली छात्र छात्राएँ, शिक्षकगण, वरिष्ठ व युवा खिलाडीगण, कोच मैनेजर आदि गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि यह रिपब्लिक ट्रॉफी महिला हॉकी स्पर्धा का छठवां संस्करण होगा।

 

बॉक्स

इन टीमों का दिखेगा दमखम

हॉकी कोच इक़बाल खान ने बताया कि स्पर्धा में देशभर के करीब 100 खिलाडियों का दमखम देखने को मिलेगा। स्पर्धा में अभिनव हॉकी एकेडमी प्रयागराज (उत्तरप्रदेश), गुन्नुर हॉकी एकेडमी(राजस्थान), मलिक हॉकी एकेडमी रामपुर(उत्तरप्रदेश), जम्मू काश्मीर महिला हॉकी एकेडमी जम्मू, डी.हा.झांसी, हरियाणा हॉकी,हरियाणा, महिला हॉकी फिडर सेंटर,शिवपुरी, जिला हॉकी संघ,नीमच, जिला हॉकी संघ,मंदसौर, जिला हॉकी संघ धार, आई.टी.बी.बी.इंदौर, डी.एच.ए. बड़वानी, मध्यप्रदेश फिडर सेंटर खरगोन व निमाड़ महिला हॉकी एकेडमी खरगोन टीमों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। वहीं इस स्पर्धा को स्टेट हॉकी एसोसिएशन ने भी स्वीकृति प्रदान की है। सभी मैच स्टेडियम मैदान पर आयोजित होंगे।

 

बॉक्स

इस बार छठवां संस्करण

एकेडमी अध्यक्ष स. मंजीतसिंह चावला ने बताया कि इस बार वर्ष 2025 में रिपब्लिक हॉकी स्पर्धा ट्रॉफी का छठवां संस्करण होगा। जिसमें पूर्व में तीन राज्य स्तरीय व दो अखिल भारतीय स्तरीय स्पर्धाएं आयोजित हो चुकी हैं। निमाड़ महिला हॉकी एकदमी के संस्थापक स्व. स. मनमोहनसिंह चावला का स्पर्धा आयोजन का उद्देश्य महिला हॉकी के प्रसार के साथ जिले व देशभर से आमंत्रित टीमों की महिला हॉकी खिलाडियों को प्रोत्साहित करना है।

………

Next Post

आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही

Fri Jan 10 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email   3 लाख 43 हजार 500 रुपये की अवैध मदिरा व सामग्री जब्त   खरगोन। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी के निर्देश पर खरगोन वृत्त भीकनगांव में आबकारी विभाग […]

You May Like