मुर्मु ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता की सराहना की

नयी दिल्ली 23 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय क्षय रोग, तपेदिक, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता की सराहना की है। राष्ट्रपति ने सोमवार को अपने संदेश में कहा, “मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि क्षय रोग से उत्पन्न वैश्विक चुनौती के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए 24 मार्च को ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ मनाया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि तपेदिक आज भी एक गंभीर जन स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है, जिससे विश्व में लाखों लोग प्रभावित हैं।

भारत में टीबी मुक्त भारत अभियान ने इसके शीघ्र निदान को बढ़ावा देने, नि:शुल्क उपचार सुनिश्चित करने, पोषण संबंधी सहायता सुदृढ़ करने और रोगी देखभाल सुधार में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि यह सभी के साझा संकल्पों और राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की शक्ति को रेखांकित करती है।

राष्ट्रपति ने सभी हितधारकों का आह्वान किया कि वे सामूहिक संकल्प के साथ मिलकर क्षय रोग/तपेदिक/टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए काम करें।

 

Next Post

कैबिनेट का विकास पथ: 6,940 करोड़ के निर्माण कार्यों समेत शौर्य संकल्प और महाना माइक्रो सिंचाई प्रोजेक्ट को हरी झंडी

Mon Mar 23 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक सोमवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद ने 6,940 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों और उनकी निरंतरता की स्वीकृति दी गयी है। मंत्रि-परिषद ने रीवा जिले की महाना माइक्रो सिंचाई परियोजना के निर्माण के लिए 82 […]

You May Like