वाटर कूलर का कांप्रेशर फटने से मकान मे लगी आग, फायर टीम ने बुझाई 

मुलताई। नगर के भगतसिंह वार्ड गढ़ेकर कम्पॉऊड मे स्थित मकान मे किराए से निवास कर रहे एक किराएदार के मकान मे रखा वाटर कूलर सोमवार की सुबह करीब 10.25 बजे अचानक फट गया। नगरपालिका की दमकल टीम को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एवं आग भुजाई गई फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया भगतसिंह वार्ड में डॉ. रामदास

गढ़ेकर के मकान में किराए से रह रहे वीरेंद्र वर्मा के किचन में लगे वाटर कूलर का कांप्रेशर फटने से किचन मे रखी घरेलू सामग्री आग की चपटे मे आ गई। वहीं किचन में रखा घरेलू गैस सिलेंडर का मेन वाल भी चालू कंडीशन मे मिलने से फायर टीम द्वारा सूझ बुझ से मेन वाल बंद करके बाहर निकाल कर पानी के पेशर से ठंडा किया गया। नही तो बढ़ा हादसा हो सकता था। आग बुझाने मे फायर वाहन चालक धनराज पवार, गिरीश पिपले, सुमित पूरी, भूपेंद्र राठौर की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

कोरोना काल में मजदूरों को राहत देने में अहम रही मनरेगा को मोदी ने किया नजरअंदाज : खरगे

Mon Mar 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 मार्च (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मनरेगा खत्म करने और नया कानून लागू नहीं करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए सोमवार को कहा कि कोरोना काल में मजदूरों को राहत देने में इस योजना की अहम भूमिका रही है लेकिन श्री मोदी […]

You May Like