स्टार रेटिंग अवार्ड: एनसीएल की 6 परियोजनाओं को मिली 5 स्टार रेटिंग

सिंगरौली। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी एनसीएल ने कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित स्टार रेटिंग अवार्ड में एक बार फिर परचम लहराया है। एनसीएल की 6 परियोजनाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित 5 स्टार रेटिंग मिली है ।

मुंबई में आयोजित अवार्ड कार्यक्रम में केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री, भारत सरकार किशन रेड्डी और कोयला एवं खान राज्य मंत्री, भारत सरकार सतीश चंद्र दुबे द्वारा एनसीएल को स्टार रेटिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार विक्रम देव दत्त, कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया, अनुषंगी कंपनियों एवं अन्य कोयला उदद्योग से जुड़ेे वरिष्ठ अधिकारी व अन्य मौजूद रहे। एनसीएल की ओर से ये पुरस्कार सीएमडी बी साईराम, निदेशक सुनील प्रसाद सिंह, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधकगणों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रहण किए। स्टार रेटिंग अवार्ड कार्यक्रम में कोल इंडिया सहित देश भर की विभिन्न कोयला कंपनियों की वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 5-स्टार रेटिंग वाली खदानों को पुरस्कृत किया गया। ओपनकास्ट श्रेणी में 30 खदानों को पुरस्कार दिए गए, जिसमें एनसीएल की 6 खदानें जयंत, खड़िया, झिंगुरदह, कृष्णशिला, ब्लॉक-बी व निगाही सम्मानित हुईं हैं। एनसीएल की जयंत परियोजना को विभिन्न मानकों के आधार पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए ओपनकास्ट खदानों की श्रेणी में देश की सर्वश्रेष्ठ खदान के खिताब से नवाजा गया है। इसी कड़ी में एनसीएल की खड़िया खदान को भी तृतीय स्थान हासिल हुआ है।

Next Post

खाद एवं बीज की कालाबाजारी करने वालों पर अपराध दर्ज

Thu Sep 4 , 2025
सिंगरौली। जिले में खाद एवं बीज की कालाबाजारी को रोकने के लिए कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी सूरत में उर्वरक एवं बीज की कालाबाजारी नही होनी चाहिए। यदि कहीं से शिकायत मिलती है तो जांच […]

You May Like