शाम को आंधी तूफान के साथ हुई बेमौसम बारिश

शाजापुर।अप्रैल माह में तापमान लगातार बढ़ रह है.तापमान में अचानक हो रही वृद्धि से गुरूवार को मौसम का मिजाज बदलाए जिससे तेज हवाएं चलने लगी और कुछ देर बाद गरज चमक के साथ बारिश हो गई. इस बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से फोरी राहत दी. वहीं ये बारिश राहत से ज्यादा आफत साबित हुई. जिसकी वजह से कई जगह टेंट, फ्लैक्स और बैनर उखड़ गए. गौरतलब है अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से ही गर्मी ने रोद्र रूप धारण कर लिया है. जिसके चलते लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है. गुरूवार को भी तापमान 42 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया. लगातार 40 डिग्री से अधिक तापमान होने से उत्तर की ओर नया सिस्टम बना और नगर का मौसम अचानक बदल गया.शाम करीब 4 बजे तक तो आसमान से आग बरस रही थी लेकिन इसके बाद अचानक तेज हवा चलने लगी.कुछ देर बाद देखते ही देखते गरज चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई जो करीब आधे घंटे तक जारी रही. जिससे मौसम में ठंडक घुल गई. मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि शाम 7 बजे तक बारिश का सिस्टम बना हुआ था इसके बाद अब कोई संभावना नहीं है.

कई स्थानों पर पेड़ हुए धराशायी

तेज आंधी के कारण नगरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. नगर के हाट मैदान, हाईवे सहित कई स्थानों पर बिजली के तारों पर पेड़ गिरनेए डालियां गिरने से नगर की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई. सूचना मिलने पर विद्युत कंपनी के लोगों ने सुधार कार्य शुरू किया जिन्हें काफी मशक्कत करना पड़ी.

Next Post

BRC केसला कृष्णकांत पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए

Thu Apr 17 , 2025
इटारसी। लोकायुक्त भोपाल की टीम ने आज दोपहर केसला ब्लॉक मुख्यालय में बीआरसी केसला को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बीआरसी कृष्णकांत शर्मा ने प्राथमिक शिक्षक देवेन्द्र पटेल से मध्याह्न भोजन की उपस्थिति और उपयोगिता प्रमाण पत्र के नाम पर तीन हजार रुपए की मांग की थी। प्राथमिक शिक्षक […]

You May Like