फेसबुक पर रील देखते मोबाइल में डाउनलोड हुआ एप, खाते से उड़े 2.74 लाख

जबलपुर: गढ़ा निवासी बुजुर्ग को फेसबुक पर रील देखना भारी पड़ गया। रील्स देखने के दौरान एक विज्ञापन पर क्लिक होने से बुजुर्ग का मोबाइल हैक हो गया और मोबाइल में खतरनाक एप डाउनलोड हो गया। जिसके बाद साइबर ठग ने बिना किसी ओटीपी या जानकारी के उनके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 2 लाख 74 हजार रुपये उड़ा दिए।
पुलिस के मुताबिक, गढ़ा स्थित बीटी बंगला गोदावरी मेडिकोज के सामने निवासी 73 वर्षीय अरुण कुमार श्रीवास्तव अपने मोबाइल पर फेसबुक रील्स देख रहे थे। इसी दौरान स्क्रीन पर ‘जनइप’ नामक ऐप का एक विज्ञापन आया। गलती से उस पर क्लिक होते ही वह ऐप मोबाइल में डाउनलोड हो गया। ऐप डाउनलोड होने के बाद बुजुर्ग का मोबाइल पूरी तरह हैक हो चुका था।

ठगों ने उनके बैंक खाते में सेंध लगाकर तीन बार में 2.74 लाख रुपए निकाल लिए जांच में सामने आया कि विज्ञापन पर क्लिक करते ही मोबाइल में एक खतरनाक एपीके फाइल इंस्टॉल हो गया था। जिसने पीड़ित की बिना मर्जी, जानकारी या किसी सहभागिता के उनके खाते से कुल 2,74,000 की राशि अवैध रूप से ट्रांसफर कर ली।

Next Post

टहल रहे बुजुर्ग से झपट्टा आईफोन

Wed Jul 29 , 2026
जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत भवरताल गार्डन के पास टहल रहे 71 वर्षीय बुजुर्ग का आईफोन बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट लिया।पुलिस ने बताया कि राजेंद्र कुमार खरे निवासी नेपियर टाउन बीती रात लगभग 9:20 बजे खाना खाने के बाद रोज की तरह टहलने निकले थे। वह भवरताल गार्डन के […]

You May Like