
पिपलियामण्डी। गांव चंगेरी में एक 20 वर्षीय युवक का शव गांव से एक किलोमीटर दूर सूनसान मकान के पास पेड़ पर फन्दे से लटका मिला। शव एक महिने से अधिक पुराना बताया जा रहा है, जो सड़ चुका था व बदबू मार रहा था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर गांव चंगेरी में 20 वर्षीय मनीष पिता चंदन बावरी का शव गांव से करीब एक किमी दूर खंडहर मकान में फन्दे पर लटका मिला। युवक के परिजनों ने 14 अप्रेल को पुलिस थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी, उसके बाद से ही परिजन तलाश कर रहे थे। मंगलवार को बकरियां चराने गए बच्चों ने मकान के पास बदबू आने की सूचना गांव में दी। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जाकर देखा तो युवक शव फन्दे पर लटका दिखा।
