सिंगरौली डकैती, जबलपुर में अलर्ट, बैंकों की बढ़ेगी चौकसी, पुलिस अधिकारियों ने ली बैठक

जबलपुर। सिंगरौली में हुई बैंक डकैती के बाद जबलपुर अलर्ट मोड में आ गया है। बैंकों की चौकसी बढ़ेगी। इसके साथ ही बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पुलिस कन्ट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी ली गई। साथ ही बताया कि बैको की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के साथ साथ आपकी भी है, यदि आप जागरूक रहेंगे तो सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रहेगी। आरबीआई द्वारा सुरक्षा सम्बंधी गाईड लाईन का शत प्रतिशत पालन किया जाये। बैकों मे आवश्यक रूप से चौनल गेट लगे हों। सायरन तथा पैनिक अलार्म भी 3-4 स्थानों पर हो सुनिश्चित करें। वैसे तो सभी बैंको में सीसीटीव्ही लगे है लेकिन बैंक में ऐसा कोई स्थान छूटा हो जहॉ सीसीटीव्ही कव्हरेज नहीं कर रहा हो तो उक्त स्थान पर भी सीसीटीव्ही लगवाये। आपराधिक तत्व सुरक्षा व्यवस्था में कमी के मौके का फायदा उठाने में नहीं चूकते जिसके मद्देनजर रखते हुये प्रतिदिन समय समय पर बैंक में, बैंक के आसपास, चायपान के ठेले, सायकिल स्टैण्ड की आकस्मिक रूप से चौकिंग करायी जा रही हैं। बैंक अधिकारियों द्वारा बैंक में अधिक बार पुलिस गस्त के सम्बंध में कहा गया जिस पर आश्वस्त किया गया कि सुबह 11 से दोपहर 1 एवं 3 से 4 के बीच पुलिस गस्त बैंकों के आसपास की जायेगी। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर एएसपी शहर आयुष गुप्ता, एएसपी क्राइम जितेन्द्र सिंह, एएसपी जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला द्वारा बैंक अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में विभिन्न बैंकों के 104 बैंक अधिकारी उपस्थित हुये।

Next Post

प्रत्येक बैंक अपनी सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर करें सुदृढ़: विकास

Sat Apr 18 , 2026
सीधी। कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा शुक्रवार की शाम एसबीआई मुख्य शाखा का निरीक्षण कर बैंक की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैंक परिसर की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अलार्म सिस्टम, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की। […]

You May Like