8 दिनों से जली पड़ी है डीपी, बिना फिल्टर पानी पीने को मजबूर जीरापुर की जनता

जीरापुर: नगर में जल सप्लाई वितरण व्यवस्था को लेकर आम नागरिकों को आए दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है. गंदा और मटमैला पानी सप्लाई होने से लोग बीमारी की आशंका में जी रहे हैं.वाल चेम्बर से पानी लीकेज होने के कारण चेम्बर्स से बाहर पानी बहता रहता है. ऐसे में रास्ते का गंदा पानी चेम्बर में भर जाता है और वही दूषित पानी नल जल सप्लाई लाइन के माध्यम से लोगों के नलों तक पहुंच रहा है.
पहले भी आ चुकी शिकायतें
यही नहीं, पूर्व में भी फिल्टर प्लांट से सीधे पूरे नगर में गंदा एवं बदबूदार पानी सप्लाई किया जाता रहा है, जिसे पीने को उपभोक्ता मजबूर थे.
किशनगढ़ चौक, चौपड़ा बाजार प्रभावित
हाल ही में नगर के कुछ मोहल्लों एवं वार्डों से गंदा मटमैला पानी सप्लाई की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं. इनमें किशनगढ़ चौक, चौपड़ा बाजार सहित अन्य जगह शामिल हैं. अनेकों जल उपभोक्ताओं ने बताया कि पानी को थोड़ी देर बर्तन में भरकर रखने पर नीचे मिट्टी और गंदगी जमा हो जाती है.
डीपी खराब, बिना फिल्टर पानी सप्लाई
जानकारी के मुताबिक नगर परिषद द्वारा गागोरनी घाट की ट्यूबवेल का पानी इन मोहल्लों में सप्लाई होता है. वहां की डीपी लगभग 8 दिनों से जली पड़ी है, जिसे नगर परिषद अब तक सुधरवा नहीं पाई है. परिणामस्वरूप बिना फिल्टर वाला गंदा पानी सप्लाई हो रहा है. नागरिकों ने मांग की है कि डीपी को तुरंत सुधरवाकर फिल्टर प्लांट के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित की जाए.अन्यथा नगर के इन मोहल्ला निवासी बीमारी की चपेट में आने की संभावना बन रही है

Next Post

बिना TNCP और परमिशन के काटी जा रही थीं कॉलोनियां; प्रशासन ने गेट, बाउंड्रीवॉल और सड़कें तोड़ीं

Sat Jun 27 , 2026
भोपाल: राजधानी में अवैध निर्माणो पर निरंतर कार्रवाई जारी है. यह कार्रवाई कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर व एडीएम सुमित पांडे की निगरानी में हूजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में की जा रही है. हूजूर तहसील में लगातार छठवीं कार्रवाई की गई है. तहसील के मेंडोरी और बेरखेड़ी […]

You May Like