बिना TNCP और परमिशन के काटी जा रही थीं कॉलोनियां; प्रशासन ने गेट, बाउंड्रीवॉल और सड़कें तोड़ीं

भोपाल: राजधानी में अवैध निर्माणो पर निरंतर कार्रवाई जारी है. यह कार्रवाई कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर व एडीएम सुमित पांडे की निगरानी में हूजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में की जा रही है. हूजूर तहसील में लगातार छठवीं कार्रवाई की गई है. तहसील के मेंडोरी और बेरखेड़ी बाज्याफत में कालोनाइतरों के द्वारा निजी भूमि पर प्लाटिंग और भवन निर्माण जैसे कार्य किए जा रहे थे. इन निर्माण के लिए ना ही परमिशन ली गई ना ही टीएनसीपी थी.

जो कि किसी भी शहरी क्षेत्र में आवश्यक है. अगर यह परमिशन नहीं हैं तो सभी प्लाट और निर्माण अवैध हैं. इसलिए कालोनाईरों के द्वारा विकसित की जा रही कॉलोनियों की बाउंड्रीवॉल, गेट, सडक़ों को बुलडोजर से तोडऩे की कार्रवाई की गई. हुजूर नायब तहसीलदार अतुल शर्मा ने बताया कि अवैध कॉलोनियों पर निरंतर कार्रवाई की जाएगी. बिना अनुमतियों के कॉलोनी विकसित करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा. लगातार कार्रवाई करते हुए 24 अवैध कॉलोनियों को हटाया जा चुका है. इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
निर्माण तोडऩे की शुरुआत मेंडोरी से
नगर निगम के अतिक्रमण अमले में तोडऩे की कार्रवाई की शुरुआत ग्राम मेंडोरी से की. यहां पर केरवा डैम से स्थित 1.590 हेक्टेयर भूमि जो कि मुनतियाज अली आत्मज इश्तियाक अली के नाम है. उक्त भूमि पर राजीव द्विवेदी द्वारा कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था. सभी निर्माण कार्यों को बुलडोजर से जमींदोज किया गया. इसके बाद प्रशासन ने बेरखेड़ी बज्याफत में 1.570 हेक्टेयर भूमि जो कि शाहवाज खान पुत्र एमए खान के नाम से दर्ज है. जिस पर राजीव द्विवेदी द्वारा कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था. इस पर भी प्रशासन ने बुलडोजर चलाया.
इनका कहना है
बिना अनुमतियों के निर्मित कॉलोनियों को छोड़ा नहीं जाएगा. पहले अवैध कॉलोनियां काटी जाती हैं, फिर विज्ञापन देकर लोगों को प्लॉट काट कर बेच दिए जाते हैं. ऐसे में लोगों की जीवन भर की जमापूंजी चली जाती है. बाद में लोग बुनियादीं सुविधाएं के लिए परेशान होते हैं. कॉलोनाइजर लोगों के साथ धोखाधड़ी तक कर देते हैं. ऐसा करने वालों पर निरंतर कार्रवाई चलेगी.
प्रियंक मिश्रा, कलेक्टर

Next Post

ई-रिक्शा को स्विफ्ट कार संचालक ने टक्कर मारी, दो की मौत, कई घायल

Sat Jun 27 , 2026
ग्वालियर: देर रात डबरा नगर में तेज़ रफ़्तार कार का कहर बरपा।शादी समारोह से लौट रहे ई-रिक्शा को स्विफ्ट कार संचालक ने तेज़ रफ़्तार और लापरवाही से पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह महाराजपुर रोड की घटना है। कार की टक्कर से 1 मासूम बच्चे और 1 पुरुष की […]

You May Like